{"_id":"5c7430febdec2211df4142ba","slug":"41551118590-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से दूर सीवान में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया जबिक युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बस्ती से सरसों के खेत में युवक और युवती को देख ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक फोन पर उसे बहला फुसलाकर खेत में बुला लिया था। वह जब खेत में पहुंची तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विपुल सिंह पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। और पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।