{"_id":"5c509f53bdec22578f2a8d01","slug":"41548787539-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की महिलाओं ने शिक्षिका को पीटा, शिक्षकों ने घेरा थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव की महिलाओं ने शिक्षिका को पीटा, शिक्षकों ने घेरा थाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। प्राथमिक विद्यालय हेमपुर में आपस में झगड़ रहे छात्र को डाट फटकार स्कूल से निकालने से खफा छात्र के घर की महिलाओं ने मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर अध्यापिका की पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्होंने विद्यालय के अभिलेख भी फाड़ दिए। सूचना पर आसपास के कई विद्यालयों से 25 शिक्षक थाने पहुंच गए। पुलिस ने केस दर्ज करने में आनाकानी की तो घेराव करने लगे। इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने केस दर्ज करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
प्राथमिक विद्यालय हेमपुर में तैनात सहायक अध्यापक आमरीन अंसारी का आरोप है कि सोमवार को विद्यालय बंद होने के वक्त कक्षा पांच के दो छात्र आपस में झगड़ रहे थे। दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया था। मंगलवार को एक छात्र के घर से चार पांच की संख्या में पहुंची महिलाओ ने स्कूल में उनकी पिटाई कर दी और अभिलेख फाड़ दिया। स्कूल में शिक्षिका के साथ दुव्र्यवहार की सूचना पर आस पास के कई विद्यालयं के करीब 25 की संख्या में शिक्षक मुंगराबादशाहपुर थाने पहुंच गए। पुलिस ने केस दर्ज करने में आनाकानी की तो शिक्षकों ने थाने का घेराव कर लिया। इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने समझा बुझाकर शांत कराया और भरोसा दिया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर के इस आश्वासन पर शिक्षकों का गुस्सा शांत हुआ।
भूमि विवाद में मारपीट, 12 घायल
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से 12 लोग घायल हो गए। गांव निवासी लालचंद राजभर व लालजी गौड़ के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। सुबह विवादित भूमि में पानी निकासी को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। एक पक्ष से फूलचंद (60), उर्मिला (45), सपना (17), लालचंद (50), तथा दूसरे पक्ष से बसंती (60), शीला (35), जगदीश (42), प्रवीण (22), राकेश (40), अवधेश (26), सीमा (38), गणेश (23), गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां फूलचंद, सपना, लालचंद व दूसरे पक्ष के बसंती, प्रवीण, राकेश, अवधेश, सीमा को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया।