फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विवाहिती ने फांसी लगाकर दी जान ..

विवाहिती ने फांसी लगाकर दी जान ..

Sat, 19 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
विवाहिती ने फांसी लगाकर दी जान ..

विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव की एक विवाहिता ने गुरूवार की रात कमरे मे फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोडकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ममेरे भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

चंद्रभानपुर गांव निवासी गौरीशंकर की शादी मई 2018 में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चीतापुर निवासी खुशबू (20) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल चन्द्रभानपुर मे रह रही थी। गुरूवार की रात नौ बजे खुशबू अपने कमरे के सोने के लिए गई। परिजनों ने कुछ देर बाद खुशबू को आवाज देकर बुलाने लगे लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। खिड़की से देखा तो वह रस्सी के सहारे फांसी लगा चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मृतका के मायका चीतापुर थाना मुंगराबादशाहपुर से पिता और ममेरा भाई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगो पर दहेज मे कम रूपया देने के कारण प्रताडना का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के तीन लोगो के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed