फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खाखोपुर गांव में दूसरे दिन भी फोर्स तैनात

खाखोपुर गांव में दूसरे दिन भी फोर्स तैनात

Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
खाखोपुर गांव में दूसरे दिन भी फोर्स तैनात

विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खाखोपुर गांव में गुरुवार को हुए बवाल को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी है। शुक्रवार को भी गांव में पुलिस फोर्स कैंप कर रही है। पूरे दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। दोनों पक्ष के लोगों को इस बात का भय है कि कहीं पुलिस उन्हें भी मुकदमें की जद में न ला दे।

कोतवाल अनिल सिंह सहित कई थानों की पुलिस रात भर गांव में चक्रमण करती रही । पुलिस अधीक्षक खुद खाखोपुर की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। खाखोपुर गांव में शीशम के पेड़ की जड़ खोदने, गुमटी रखने और क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को बाजार में स्थित ग्राम प्रधान श्याम बहादुर गौतम के अंडे की दूकान पर दूसरे पक्ष के कुछ लोग मौजूद थे तभी शीशम की जड़ खोदने के मामले को लेकर कहासुनी होने लगी। ग्राम प्रधान श्याम बहादुर गौतम व दूसरे पक्ष के मुन्न्ना सिंह में मारपीट हो गई। सूचना पर दोनों के परिवार के लोग भी आ गए जिसमें दोनों तरफ से ईंट पत्थर औल लाठी डंडे चले कई लोग घायल हो गए। अगले दिन इसी घटना को लेकर गुरुवार को ग्राम प्रधान की ओर से भीम आर्मी के लोग पहुंचे तो बवाल हो गया। जमकर ईंट पत्थर चले और घर में तोडफ़ोड़ की गई। पथराव में कई लोग घायल भी हो गए। ग्रामीणों की माने तो बगल स्थित पेट्रोल पम्प लूटने व आग लगाने तक का प्रयास किया गया था। पुलिस पहुंची हवाई फायरिंग हुई तो उपद्रवी फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के 25 लोंगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 12लोंगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । बीती रात भारी संख्या में पुलिस बल गांव में चक्रमण करती रही । सीओ विजय सिंह ने ग्रामीणों को हिदायत दिया कि किसी बाहरी व्यक्ति व समूह को ग्राम में न घुसने दिया जाय ।किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed