{"_id":"5c363e58bdec2256b9145269","slug":"41547058776-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यपारियों के प्रदर्शन के बाद दर्ज हुआ लूट का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यपारियों के प्रदर्शन के बाद दर्ज हुआ लूट का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास मंगलवार की देर शाम आभूषण कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार को व्यापारियों ने थाने पर प्रदर्शन के बाद मुकदमा दर्ज किया। व्यापारियों के प्रदर्शन और हो हल्ला मचाने के बाद पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर एक नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इससे पहले पुलिस हीलाहवाली कर रही थी।
सरपतहा थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी कृष्णा सोनी की पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में शाहगंज रोड पर स्थित मौर्या कटरा में सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। मंगलवार की शाम को कृष्णा दुकान बंद कर घर जा रहा था। वह जगदीशपुर गांव के पास पहुंचा था तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचे से धमकाकर बाइक की डिक्की से जेवरात लूटकर भाग रहे थे तभी ग्रामीणों ने एक को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते बदमाश रास्ते में ही गाड़ी से कूदकर भाग गया। हालांकि चर्चा है कि पुलिस ने जानबूझकर बदमाश को भगा दिया था। पीड़ित ने एक बदमाश को पहचान लिया था। पीड़ित की ओर से रात में ही पुलिस को तहरीर दे दी गई थी लेकिन पुलिस केस दर्ज करने में हीलाहवाली करती रही। बुधवार को सुबह तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 15 की संख्या में व्यापारी सरपतहा थाने पहुंच गए। जहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने केस दर्ज करने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राहुल यादव निवासी फतेगढ़, थाना-खुटहन व दो अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है।