{"_id":"5c87f994bdec22146f5145ef","slug":"31552415124-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा बंद कर अंदर हो रही थी जानवरों की कटान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के आलमगंज नवाब साहब हाते में बाहर से दरवाजा बंदकर अंदर जानवरों की कटान हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो कुंतल मांस, चाकू आदि बरामद किया है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला आलमगंज में नवाब साहब हाते में जानवर काटा जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दरवाजा बंद था। मुखबिर ने बताया कि अंदर ही कटान हो रही है। इस पर पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो इसी दौरान तीन लोग अगल बगल के रास्ते से भाग गए। जबकि दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इरफान पुत्र मनीउल्ला निवासी ख्वाजगी टोला और मो. जावेद पुत्र कल्लू निवासी शेखमुहामिद बताया। आठ पशुओं को भी बरामद किया गया। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मौके से इब्राहिम कुरैशी पुत्र जुम्मन कुरैशी निवासी शेख मुहामिद, बाबू कुरैशी पुत्र जुम्मन कुरैशी निवासी शेख मुहामिद, अरशी पुत्र मो. अशरफ निवासी बड़ी मस्जिद के पीछे रौजा अर्जन थाना कोतवाली फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।