{"_id":"5c3f78e8bdec2273492d769a","slug":"31547663592-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदवक में प्रेमी की पीट पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदवक में प्रेमी की पीट पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की घर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृत युवक के परिजनों ने चंदवक थाने के सामने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों में इस बात से गुस्सा था कि पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दिए बिना ही शव को सीधे पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेजा गया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम केराकत व सीओ ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद रास्ता खुलवाया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के पिता, पुत्र और पुत्री समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और चारों को गिरफ्तार कर लिया। युवती के परिवार वालों ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह तीन दिन पहले घर आई थी। मड़ार गांव निवासी शिवम सिंह सोनू (28) उससे मिलने पहुंच गया। परिवार वालों ने देख लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की। उसकी मौके पर ही मौत हो गी। दोपहर करीब एक बजे लड़की के घर वालों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वहीं से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घर वाले थाने पहुंचे तो शव मांगने लगे। शव सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात से आगबबूला हो गए। थाने के सामने शाम करीब चार बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर केराकत सर्किल के सभी थानों की फोर्स पहुंच गई। एसडीएम चंद्रेश गुप्ता, सीओ नृपेंद्र सिंह ने समझा बुझाकर दो घंटे बाद करीब छह बजे जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर में कनकशंकर ने कहा है कि उनके बेटे को लड़की ने घर में बुलाकर हत्या करवा दी। लड़की के घर वालों का आरोप है कि घटना के वक्त लड़की घर में अकेल थी। युवक घर में घुस गया और वह उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। तभी लड़की ने मौका पाकर राड से प्रहार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाने में युवती ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल से उसके पीछे पड़ा था। उसने अश्लील वीडियो भी बना रखी थी, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। केराकत के प्रभारी सीओ नृपेंद्र का कहना है कि मृत युवक के पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।