फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाया तो जाएंगे जेल

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाया तो जाएंगे जेल

Sat, 30 Mar 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाया तो जाएंगे जेल

विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर नकेल कसने के लिए सोशल मीडिया कम्प्लेंट सेल का गठन किया गया है। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि वर्तमान में सोशल नेटवर्किंग साइट्स ने समाज में विचारों व सूचनाओं के आदान-प्रदान में क्रांतिकारी परिवर्तन कर दिया है। यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोशल मीडिया का वृहद उपयोग हो रहा है।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स के प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों द्वारा विचारों का आदान-प्रदान किया जाता है किंतु इस सुविधा का कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने, दूसरे धर्म के प्रति लोगों में विद्वेष पैदा करने, किसी की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने, दलगत दुष्प्रचार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दौरान सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से किये जाने वाले ऐसे कुत्सित प्रयासों अथवा अपराधिक षड्यंत्रों पर सतर्क दृष्टि एवं निगरानी रखने हेतु तथा विधि द्वारा स्थापित नियमों के अनुसार अपराध की श्रेणी में आने वाली घटनाओं के सम्बन्ध में विधि संगत कार्यवाही करने हेतु मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्तर पर एक सोशल मीडिया कम्पलेन्ट सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed