{"_id":"5c51f18fbdec22737c290d1c","slug":"201548874127-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने स्कूल में 60 पशुओं को किया बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों ने स्कूल में 60 पशुओं को किया बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। फसलों की बरबादी से परेशान किसानों ने मंगलवार की रात शेरवां के आझू राय इंटर कालेज में छुट्टा पशुओं को बंद कर दिया। प्रबंधक के समझाने पर किसानों ने बुधवार को सुबह पशुओं को विद्यालय से बाहर छोड़ दिया।
फसलों के बरबाद होने से त्रस्त सिकरारा क्षेत्र के कलवारी, शेरवा, बघौरा, पुराबघेला आदि गांवों के किसानों ने अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई। किसान पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग कर रहे थे। बार-बार शिकायत के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मंगलवार की रात किसान एकजुट हुए। उन्होंने 60 पशुओं को हांक कर एक जगह एकत्रित किया और आझू राय इंटर कालेज में ले जाकर बंद कर दिया। किसान लोहा सिंह व राम सनेही ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद 60 छुट्टा पशुओं को इकट्ठा करके मंगलवार की रात कालेज में रखा गया था। इसके लिए प्रबंधक से पूछा भी गया था। बुधवार को अधिकारियों को सूचना दी गई कि वे इन्हें गोशाला लेकर जाएं लेकिन कोई नहीं आया। सुबह आठ बजे तक कोई उन्हें लेने नहीं आया तो प्रबंधक के कहने पर किसानों ने उन्हें मुक्त कर दिया।