फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   थानाध्यक्ष व दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

थानाध्यक्ष व दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 20 Jan 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
थानाध्यक्ष व दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मारपीट के मुकदमे में जांच करने पहुंचे तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश यादव व एसआई अरविंद कुमार पर चोटों का मुआयना करने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट भेजने को कहा है। उधर, 9 दिसंबर 2018 की शाम शौच के लिए गई उसकी मां से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दिलशाद व ऐनुल पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश सीजेएम ने थानाध्यक्ष सरायख्वाजा को दिया है।

सरायख्वाजा निवासी एक महिला ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसे व उसके घर वालों को मारने पीटने के मामले में मुनीर आदि पर मुकदमा सरायख्वाजा थाने में दर्ज हुआ था। उसे व उसके परिवार वालों को आई गंभीर चोटों को पुलिस ने हल्का कर मामूली धारा में केस दर्ज किया। वादिनी द्वारा अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम व रवि प्रकाश पाल के माध्यम से पुलिस के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर 10 दिसंबर 2018 को 9 बजे तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश यादव व एस आई अरविंद सिंह जांच करने के लिए उसके घर आए थे। उसकी नाबालिग पुत्री बाहर आई। उसे भी चोटें लगी थीं। उसकी चोटों का मुआयना करने के बहाने उसे कमरे में ले गए और उसके साथ दुराचार किया। आयोग ने पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया कि जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed