{"_id":"5c2d0689bdec2256b06ef760","slug":"201546454665-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से कच्चा मकान राख, झुलसकर दो गायों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी/मुंगराबादशाहपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में मंगलवार की रात छप्पर में आग लगने से उसमें बंधी दो गायों की झुलसकर मौत हो गई। पीड़ित ने जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लौहं गांव में एक कच्चा मकान जलकर राख हो गया। बड़ेरी गांव निवासी रेखा देवी का पड़ोसी से पुराना विवाद है। मंगलवार की रात में रेखा के छप्पर में आग लग गई। मड़हे में बंधी दो गायों की झुलसकर मौत हो गई। तीसरी गाय भी झुलस गई। बुधवार को सुबह रेखा देवी तहरीर लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने फूलचंद, सुरेश, विनोद, प्रमोद निवासी बड़ेरी के खिलाफ गो हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विनोद को गिरफतार कर लिया है। उधर, मुगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लौह गांव निवासी अवधेश कुमार यादव के कच्चे मकान में बुधवार की भोर में आग लग गई। इसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक मकान का आधे से अधिक हिस्सा जलकर राख हो गया। रात में जिस वक्त आग लगी उस समय घर में लोग सो रहे थे। घर में सो रहे लोगों का धुएं के कारण दम घुटने लगा तो उनकी नींद खुल गई। शोर मचाते हुए परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर निकल आए। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक खाद्यान्न, बिस्तर, कपड़े आदि घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।