फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक पर सवार होकर शहर में निकले एसपी

बाइक पर सवार होकर शहर में निकले एसपी

Thu, 28 Mar 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाइक पर सवार होकर शहर में निकले एसपी

विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी बुधवार को बाइक पर सवार होकर शहर में निकले। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक का जायजा लिया। ड्यूटी पर मुस्तैद मिले पुलिस कर्मियों की जहां सरहाहना की वहीं सिपाह चौकी प्रभारी को यातायात व्यवस्था के प्रति लापरवाही मिलने पर फटकार लगाई।
एसपी दोपहर में बुलेट बाइक पर सवार होकर लाइन बाजार, कचहरी, जेसिस चौराहा, सिपाह चौकी, पचहटियां तिराहा एवं प्रसाद तिराहा तक गए। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । जेसीज चौराहा पर अचानक पहुंच कर ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस पिकेट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में यातायात बिल्कुल सामान्य पाया गया, ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस कर्मचारियों को सतर्क पाए जाने पर उनकी सराहना की। सिपाह चौकी पर पहुंच कर चौकी का औचक निरीक्षण किया । यातायात व्यवस्था में खामियां मिलने पर चौकी प्रभारी को फटकार लगाई। चौकी प्रभारी सिपाह को साफ-सफाई,बालीबाल खेल जिससे पुलिस कर्मचारी स्वस्थ्य रहे एवं जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ जनसम्पर्क अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा पीछे बैठे थे जबकि बाइक खुद एसपी चला रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शहर में कियी रूट मार्च
जौनपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स ने बुधवार को शहर में रूट मार्च किया। सीओ सिटी नृपेंद्र की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने सद्भावना पुल से मार्च निकाला और चहारसू, कोतवाली, सब्जी मंडी, भंडारी समेत शहर के अन्य इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई किसी भी प्रत्याशी या दल के पक्ष में मतदान करने या फिर मतदान से रोकने का दबाव बना रहा तो उसकी सूचना हर हाल में पुलिस को दें। लोगों को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा में तत्पर है। उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। बड़ी संख्या में पुलिस बल हेलमेट, और सुरक्षा कवच, रायफल के साथ जिधर से गुजर रहे थे उधर लोगो की नजरें बरबस ही पुलिस जवानों की ओर आकर्षित हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed