{"_id":"5c953315bdec22143c034fac","slug":"191553281813-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंग को लेकर विवाद मारपीट एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के हुड़दंग को लेकर विवाद मारपीट एक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के शाहपंजा मोहल्ले में रंग भरी होली खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान ईट पत्थर भी चले। जिसमें एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
नगर के शाहपंजा मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर रंग भरी होली व हुड़दंग के दौरान मुहल्ले के महताब व अर्पित पांडेय के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर मौके पर दोनों पक्षों परिजन पहुंचे जहां कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोगों में ईट पत्थर भी चले। मारपीट की इस घटना में अर्पित पांडेय (22) पुत्र संजय पांडेय गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।