फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक सवार नहर में गिरा, तलाश में जुटी पुलिस

बाइक सवार नहर में गिरा, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 23 Feb 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार नहर में गिरा, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास गुरुवार की देर शाम बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर बाइक समेत नहर में गिर पड़ा। बाइक के पीछे बैठा युवक नगर के बाहर ही गिर पड़ा पर चालक और बाइक दोनों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जाल डलवाकर तलाश कर रही है।

महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली निवासी राहुल बिंद(25) पुत्र लाल जी कुछ वर्ष पूर्व सेना से निलंबित हो चुका था। निलंबित होने के बाद वह पूना में रहकर नौकरी करने लगा। पूना में उसके साथ रूबल यादव(22) निवासी मानिकपुर व सानू धूरिया निवासी बिहार बाजार प्रतापगढ़ काम करते थे। बुधवार को सानू की शादी में शामिल होने के लिए राहुल व रूबल पूना से आये और बाइक से बारात प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां रामापुर जा रहे थे। वे लोदीपुर स्थित शारदा सहायक खंड 36 नहर पर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर नहर में जा गिरी। जिसमे राहुल बिंद बाइक सहित नहर में जा गिरा और बाइक के पीछे बैठा रूबल रेलिंग पकड़कर लटक गया। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से जाल डालकर काफी खोजबीन के बाद व गोताखोरों की मदद से छानबीन किया गया लेकिन बाइक व राहुल का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed