फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, सात घायल ..

सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, सात घायल ..

Fri, 17 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, सात घायल ..
जौनपुर। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बोलेरो की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चंबलतारा के पास अधेड़ की मौत से गुस्साए लोगों ने जौनपुर मल्हनी मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बीवी मांडवी चंबलतारा निवासी लालजी बनवासी (55) गुरुवार की रात घर के पास सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 45 मिनट बाद जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार सुधीर कुमार श्रीवास्तव (52) निवासी देवनगर मछलीशहर गुरुवार को कहीं से लौटकर अपने घर जा रहे थे। वह रोडवेज बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी अनीता (37) पत्नी ओमप्रकाश गुरुवार की शाम अपने पति के साथ बाइक से घर गैरवाह गांव जा रही थी। गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होने से महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सुरिस गांव निवासी सतीश कुमार बिंद (21) पुत्र राधे बिंद शुक्रवार की सुबह शाहगंज आ रहे थे। सुरिस मोड़ के समीप टैंपो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गोल्हागौर गांव निवासी विजय बहादुर (60) शुक्रवार की सुबह घर के समीप पुलिया पर खड़े थे। गांव का ही एक युवक बाइक पर बांस लेकर जा रहा था। जिसकी चपेट में आ जाने से वह गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार मिर्जापुर से जौनपुर की तरफ शुक्रवार की सुबह गिट्टी लाद कर जा रहा ट्रक जैसे ही मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार के पास पहुंचा था कि अचानक सड़क पर सांड आ गया जिसको बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। चालक गेंदालाल (27) निवासी तुलसीरामपुर थाना लालगंज मिर्जापुर घायल हो गया । मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकाल कर निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बारा चौराहे के पास बेकाबू बाइक की चपेट में आने से संजय पटेल (45), लल्लू (35) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed