फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लूट की झूठ सूचना पर हल्कान हुई पुलिस

लूट की झूठ सूचना पर हल्कान हुई पुलिस

Sat, 30 Mar 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
लूट की झूठ सूचना पर हल्कान हुई पुलिस

विज्ञापन
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेनापुर के एक युवक द्वारा पुलिस को लूट की झूठी सूचना देने से पुलिस को घंटों परेशान रही।
सेनापुर दलित बस्ती निवासी राहुल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस को दिन में दो बजे सूचना दिया कि केराकत से एटीएम से पैसा निकालकर बाइक से घर जा रहा था । ग्राम कुसैला के पास लघुशंका के लिए बाइक से उतरा था तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर उनके पास से 56 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। केराकत कोतवाल सुनील दत्त व चौकी सरकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी। दो घंटे परेशान होने के बाद पुलिस ने इस फर्जी लूट की घटना का पर्दाफाश कर दिया। क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव ने बताया कि राहुल के पिता ने मुंबई से अपने दामाद संतोष कुमार निवासी पल्हना (आजमगढ़) को पैसा देने के लिए राहुल को भेज दिया था। किंतु राहुल ने उक्त पैसे को अपने जीजा को न देकर खर्च कर दिए। जब पिता ने अपने बेटे राहुल पर पैसे देने का दबाव बनाया तो उसने लूट की कहानी रच दी।

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौर गांव में गुरुवार की शाम गेहूं के खेत में अबुझ हाल में झुलसकर हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत दो के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका की भाभी की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

गांव निवासी मुन्ना विश्वकर्मा पुत्र रामनाथ ने महीनों पूर्व अपने नाम की जमीन पड़ोसी दिलीप विश्वकर्मा को बैनामा लिख दिया था। जिसको लेकर मृतका सुनीता का अपने पति मुन्ना से नाराजगी चल रही थी। आरोप था कि दिलीप ने धोखे से अधिक जमीन लिखा ली जिसको लेकर सुनीता ने कई जगह प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन कहीं से न्याय नहीं मिला। घटना की रात में मौके पर पहुँची आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव निवासी मृतका की भाभी चंदा देवी ने आरोप लगाया कि पति मुन्ना तथा पड़ोसी दिलीप ने मेरी ननद सुनीता को आत्मदाह के लिए प्रेरित कर उसे मरने पर मजबूर कर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed