{"_id":"5cdefae7bdec22073e117411","slug":"171558117095-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला महुआतर गांव में गुरुवार की शाम को आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। छह लोग घायल हो गए। घटना से भगदड़ मच गई। बराती फरार हो गए। घरातियों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई काफी देरतक चली पंचायत के बाद शादी के लिए दूल्हा राजी हुआ। शुक्रवार को सुबह पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म सम्पन्न कराई गई। महुआतर सुइथाकला गांव निवासी तिलकधारी बिंद की बेटी रूबी की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव निवासी धनराज के पुत्र आकाश के साथ हुई थी। शादी के लिए गुरुवार को धूमधाम से बारात पहुंची थी। जलपान के बाद बाराती द्वारपूजा के लिए डीजे पर डांस करते चल रहे थे। शाम करीब आठ बजे डांस को लेकर बराती और घराती में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें बराती पक्ष के विनोद बिंद (25), शशी बिंद (20), कृष्णा बिंद (30), विश्वनाथ बिंद (35) बबलू (18) समेत छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को खेतासराय एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। मारपीट के दौरान बाराती पक्ष के लोग भागने लगे। घरातियों ने दूल्हे को बंधक बना लिया और शादी करने का सामाजिक दबाव बनाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में लड़की पक्ष के लोग पूरी रात शादी करने के लिए मनाते रहे । शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे लड़के पक्ष के लोग शादी के लिए राजी हुए। शादी के बाद दोपहर में लड़की की विदाई की गई। पुलिस ने दोनों तरफ से तहरीर लेकर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।