फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़, 25सौ लीटर लहन बरामद

अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़, 25सौ लीटर लहन बरामद

Tue, 12 Feb 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़, 25सौ लीटर लहन बरामद
बरसठी। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम क्षेत्र के कारो गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़ करते हुए 25 सौ लीटर लहन बरामद किया है। बरामद लहन का नमूना लेकर उसे नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि कारो गांव के ईंट भट्ठे पर अवैध शराब बनाने का कारोबार होता है। इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार बरवार ने बताया पुलिस बल के साथ कारो गांव में राजेश सिंह के ईंट भट्ठे पर छापेमारी की गई। वहां कई जगह भट्ठयिों पर शराब उतारी जा रही थी। चार ड्रम से 25 सौ लीटर लहन बरामद की गई। सूचना मिली कि भट्ठा मालिक अपनी स्कार्पियो से अवैध शराब लेकर निकलने वाला है। पुलिस भट्ठा मालिक के घर पहुंच गई। दरवाजे पर खड़ी स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया। गाड़ी में पलास्टिक के दो डिब्बे में 25 लीटर कच्ची शराब थी। आरोपी भट्ठा मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कार्पियो, 25 लीटर शराब, शराब बनाने के उपकरण, 75 टिन के डिब्बे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।उधर मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के मुस्तफाबाद बाजार के पास एक बाइक से 22 शीशी अवैध शराब बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed