फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वोट देने के विवाद में मनबढ़ों ने युवक को पीटा, लगाया जाम

वोट देने के विवाद में मनबढ़ों ने युवक को पीटा, लगाया जाम

Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
वोट देने के विवाद में मनबढ़ों ने युवक को पीटा, लगाया जाम
बक्शा। क्षेत्र के बेलहटा गांव में गुरुवार की रात वोट देने के विवाद में मनबढ़ों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को सुबह सरायहरखू गांव स्थित भोला मंदिर के पास वाराणसी-लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर करीब आधे घंटे बाज जाम समाप्त करवा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और इतने ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलहटा गांव निवासी रोहित बिंद (25) गुरुवार को परिवार के ही एक अन्य युवक के साथ गांव में एक भोज में शामिल होने गया था। आरोप है कि रात में करीब आठ बजे वह घर लौट रहा था तभी रास्ते में पांच छह की सख्या में मौजूद मनबढ़ों ने रोक लिया और पूछा कि चुनाव में किसको वोट दिया। रोहित के मुताबिक उसने जैसे ही भाजपा का नाम लिया तभी मनबढ़ उसे पीटने लगे। युवक वहां से घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को सुबह भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं के साथ परिवार के लोग सरायहरखू गांव स्थित भोलामंदिर के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ सदर, बदलापुर और बक्शा थाने की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अनुपम यादव, विकास यादव, दिलीप यादव सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed