{"_id":"5c87fe0ebdec22141a4a0d63","slug":"161552416270-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में विलंब होने पर महिला चिकित्सक को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज में विलंब होने पर महिला चिकित्सक को दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के इलाज में विलंब होने पर उसके पति ने अस्पताल की महिला चिकित्सक को धमकी दी। चिकित्सक ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला चिकित्सक का आरोप है कि सोमवार को वह अपने चेंबर में बैठकर मरीजों को देख रही थी। दोपहर में बकराबाद बरबसपुर निवासी एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर आए। उसकी स्थिति नाजुक थी। उसका इलाज कहीं और चल रहा था। बावजूद इसके मरीज को ले जाकर चेकअप कर रही थी कि इसी दौरान बच्ची पैदा हो गई जो फर्श पर गिरते गिरते बची। इसके बावजूद महिला के पति ने मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए गालियां देनी शुरू कर दी। लोगों ने समझा बुझाकर उसे शांत कराया। महिला के पति ने घर जाकर भी फोन पर धमकी दी। उधर महिला के पति का कहना है कि हमारी पत्नी को बच्चा पैदा होना था। हम सरकारी अस्पताल लेकर गए थे। जहां पर नर्स ने उसे दूसरे महिला डॉक्टर के पास भेजा। जब हम लोग महिला डॉक्टर के पास ले जाने लगे। इसी दौरान उनके चेंबर के फर्श पर ही बच्ची पैदा हो गई। जिससे बच्चे को भी हल्की चोट आई। पत्नी की तबीयत अभी भी खराब है। अगर पहले ही नर्स द्वारा देख लिया गया होता तो शायद ऐसा नहीं होता। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनोज सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला के पति के द्वारा गाली गलौज अभद्रता किया गया है। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। इंसपेक्टर विनय प्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी।