{"_id":"5c6da122bdec22297827b8c2","slug":"161550688546-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पहिया वाहन सवार ने दो युवकों को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार पहिया वाहन सवार ने दो युवकों को उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नासही निवासी चंद्रभान गौतम (40) तथा हौज गांव निवासी चंद्रभान राव (35) को मंगलवार की रात आए चार पहिया वाहन सवार लोगों ने उठा लिया। दूसरे दिन तक युवकों के बारे में कुछ पता नहीं चला है। परिजन हैरान हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि दोनों युवकों को एससटीएफ ने उठाया होगा।
चंद्रभान गौतम के पिता पन्नालाल गौतम ने बताया कि मंगलव ार की शाम आठ बजे चंद्रभान के मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया । चंद्रभान घर से अपने मित्र हौज निवासी चंद्रभान राव से मिलने की बात कहकर डिस्कवर मोटरसाइकिल से घर से निकला था। रात 9:00 बजे के करीब उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बुधवार को दोपहर में परिजनों ने हौज निवासी चंद्रभान राव के घर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि रात में कुछ लोग चार पहिया वाहन से आए हुए थे और चंद्रभान गौतम तथा चंद्रभान राव को अपनी गाड़ी में बिठाकर साथ ले गए। चंद्रभान गौतम का बाइक चंद्रभान राव के घर पर ही है। उक्त लोग कौन थे कहां के थे इसका कुछ पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष जफराबाद ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।