फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुई मारपीट

बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुई मारपीट

Mon, 10 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुई मारपीट

विज्ञापन
नेवढ़िया। भटवार गांव में बरात से डीजे पर नाचने को लेकर शनिवार की शाम में मारपीट हो गई। लोगों ने उस समय समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। रविवार को भेर में चार बजे के करीब आर्केस्ट्रा में गाने के फरमाइश को लेकर फिर विवाद हो गया। बरातियों व घरातियों में फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
भटवार गांव निवासी राम आसरे मिश्रा के यहां बरसठी थाना क्षेत्र के परियत गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा के समय डीजे पर नाचने के दौरान मारपीट हो गई। ग्रामीणों में समझाबुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद रात में आर्केस्ट्रामें फरमाइश को लेकर घरातियों और बरातियों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान किसी ने जनवास में चल रहे जनरेटर के सप्लाई को बाधित कर दिया। मौके की नजाकत देख जान बचाने के लिए लोग भागने लगे गांव के कुछ लोग व कुछ बाराती भागकर शादी हो रहे मंडप के पास पहुंच गए और वहां भी मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान गांव के विनोद मिश्रा 42 वर्ष और प्रदीप मिश्रा 35 वर्ष को गंभीर चोटें आई । बारात के बिगड़े माहौल को देख बारात के लोगों ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद रामनगर भेज दिया। पुलिस की निगरानी में शादी की रस्में पूरी की गईं। रविवार को थाने पहुंचकर भटवार गांव के एक पक्ष के विनोद मिश्रा ने दूसरे पक्ष के प्रदीप मिश्रा के ऊपर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दिया है की मौके की नजाकत देख चार अज्ञात बारातियों के साथ लोहे के पाइप से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। वहीं दूसरे पक्ष के प्रदीप मिश्रा ने लिखित तहरीर देकर विनोद मिश्रा एवं उनके भतीजों पर मिलकर रॉड और डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


घराती-बराती भिड़े, सात लोग हुए घायल
सुजानगंज। शनिवार को मिश्रमऊ सराय भोगी में आई बारात में बज रहे बाजा को बंद कराने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। शनिवार आठ जून को गैरीकला थाना बक्शा के नंदलाल गौतम के घर से बारात भैयाराम गौतम निवासी मिश्रमऊ सरायभोगी आई हुई थी । जलपान हो जाने के बाद बारात जैसे ही जनवासे में पहुंची वहीं पर बज रहे बैंड को बंद कराने को लेकर घराती बराती आपस मे भीड़ गए ।दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। जिसमें बराती की तरफ से इन्दजीत गौतम .(55) पिन्टू(30) .छोटेलाल (35) .मिन्टू(26) ,मोनू(24) रामबली (60)और राजकुमार (44 ) आदि घायल हो गए । घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। इन्द्रजीत ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed