फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, अधेड़ की मौत, 12 घायल

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, अधेड़ की मौत, 12 घायल

Mon, 10 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, अधेड़ की मौत, 12 घायल

विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के शेखवलियां गांव में शनिवार की रात भूमि विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि दोनों तरफ से कुल 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और मारपीट का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

शेखवलिया गांव निवासी संतलाल बिंद और रामदयाल बिंद के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम को एक शादी समारोह से वापस लौट रहे रामदयाल को पट्टीदारों ने रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। रामदयाल घर पहुंचे तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी. डंडा, राड, हाकी लेकर आमने सामने हो गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। सिर में गंभीर चोट आने से रामदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामदयाल के पक्ष के बनवारीलाल (60), सुखराम (30) पुत्र बनारसी, मन्ना (28) पत्नी सुखराम, रामजश (20) पुत्र बनवारी, अमरनाथ (17) पुत्र रामदयाल, शिवप्रसाद (18) पुत्र बनवारी, सोनिया (55) पत्नी बनारसी और दूसरे पक्ष से सन्तलाल (60), बृजेश (32) पुत्र प्रकाश बिन्द, पतिराम (30) पुत्र गोकुल, अखिलेश (32) पुत्र सन्तलाल, सचिन (17) पुत्र राम प्रताप गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक राम दयाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अमरनाथ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक के पुत्र अमरनाथ बिंद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed