फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छह नामजद एवं अज्ञात 60 पर केस दर्ज

छह नामजद एवं अज्ञात 60 पर केस दर्ज

Mon, 10 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
छह नामजद एवं अज्ञात 60 पर केस दर्ज

विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के जमदहां गावं में बाइक सवार की दुर्घटना में मौत के बाद शनिवार को सड़क जाम कर हंगामा, पुलिस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद और 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

शनिवार की शाम आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के रसावां गावं निवासी नूरुल हसन की जमदहां बाजार में कार की टक्कर के बाद मौके पर मौत हो गई थी । नूरुल हसन की मौत के बाद रसावां से आए परिजनों और ग्रामीणों ने जमदहा बाजार में कार चालक को पकड़ने व मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। यहीं नही जब पुलिस ने बलपूर्वक जाम हटाया तो उनपर अराजक तत्वों ने ईंट पत्थर भी फेंके थे । दुर्घटना के मामले में मृतक नूरुल हसन के भतीजे शमसे आलम की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है । उधर मौत के बाद सड़क पर बवाल करने के मामले में पुलिस ने जमदहां गावं के ग्रामीणों पर पथराव करने, बलवा और सरकारी कार्य बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed