फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आधा दर्जन ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी

आधा दर्जन ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी

Sat, 08 Jun 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
शाहगंज। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने क्षेत्र में संचालित ईट भट्ठों की जांच की। जिसमें एक भट्ठा स्वामी पर खुटहन थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। आधा दर्जन भट्ठा स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर कागजात के साथ उपस्थित होने को कहा। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं जिला पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र न लेने वाले भट्ठों की एसडीएम ने जांच पड़ताल शुरु की। जिसमें गुलरा गांव स्थित एसआर मार्का ईट भट्ठा की जांच के दौरान लोहे की चिमनी से भट्ठा संचालित करते पाया गया। जिस पर एसडीएम ने खुटहन थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का निर्देश दिया। वहीं एचजेवाई ईट जौकाबाद, जनता ईट भट्ठा, टी मार्का ईट भट्ठा तिघरा, निर्माण ईट भट्ठा कैराडीह, आरकेवाई ईट भट्ठा शेरपुर की जांच में कोई प्रणाम पत्र व संचालन का अभिलेख मौके पर नहीं मिला। जिसके चलते भट्ठा स्वामियों को नोटिस देकर दो दिन के भीतर कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर भट्ठा स्वामियों के उपस्थित न होने एवं अभिलेख अधूरे पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

सिंगरामऊ: उप जिला अधिकारी बदलापुर अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के कमालपुर, चंदापुर, दुधौड़ा, धन्नीगोपालपुर ,ईनामीपुर लबीदाही में स्थित ईंट भट्ठों पर छापे मारी कर रायल्टी, लाइसेंस, खनन प्रमाणपत्र, प्रदूषण नियंत्रण की एनओसी आदि की जॉच की। जिसमे दुधौड़ा स्थित पांडेय ईंट उद्योग लाइसेंस में दर्शाए गए गाटा संख्या पर नहीं बनाए जाने और एनजीटी के मानक के अनुसार भट्ठे की दिवार व चिमनी की उंचाई नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए दस्तावेज के साथ उप स्थित होने को कहा। बाकी जगहों पर मिली खामियों को सुधारने की हिदायत दी। टीम में सीओ बदलापुर राजेंद्र कुमार ,कानूनगो अनिल कुमार तिवारी ,अशोक यादव तथा शंभूनाथ राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed