फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   झाड़ फूंक के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म, बाबा गिरफ्तार

झाड़ फूंक के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म, बाबा गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
झाड़ फूंक के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म, बाबा गिरफ्तार

विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के भिवरहा गांव निवासी व खुद को औघड़ बाबा के नाम से मशहूर रमेश कुमार वर्मा ने गुरुवार की शाम अपनी मां के साथ मंदिर आई युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि परिजनों को जान से मरवा देने की धमकी देकर उसने उसके साथ इसके पहले भी कई बार दुष्कर्म किया है।

सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिवार वाले औघड़ बाबा के भक्त हैं। युवती की मां वर्षों से बाबा के यहां आती थी। वह अपने साथ अपनी पुत्री को भी लाया करती थी। युवती की मां के विश्वास का इसी का फायदा उठा कर बाबा उसकी बेटी से दुष्कर्म करता रहा। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि वह गुरुवार की शाम अपनी माता के साथ दर्शन को गयी थी। जहां मां वहां के मंदिर में पूजा-अर्चना कर रही थी तभी बाबा ने युवती को छत पर बुलवा लिया। जहां पहुंचते ही बाबा उसका हाथ पकड़ जबरदस्ती कमरे के भीतर खींचने लगा। विरोध करने पर उसे लात घूसों से पीटा भी। औघड़ बाबा ने युवती के परिवार वालों की हत्या करा देने की धमकी देकर उसके साथ एक बार फिर दुष्कर्म किया। इधर बेटी को काफी देर से वापस लौट कर न आने से उसकी मां उसे खोजते छत पर चली गयी। जहां रोती बिलखती अपनी पुत्री को देख उसे भी शक हो गया। बेटी को अलग ले जाकर मां ने पूछताछ किया तो युवती रोते हुए मां से लिपट गई आपबीती सुनाई। उसने मां को बताया कि बाबा ने इसके पहले भी उसका यौन शोषण किया गया है। उसकी धमकी के डर से उसने की को कुछ नहीं बताया था। बाबा की करतूत को सुनते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती की माता ने वहीं से यूपी 100 को फोन कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बाबा को हिरासत में ले लिया और युवती को थाने पर बुलाया। पीड़िता की तहरीर पर देर रात लगभग एक बजे मारपीट व दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed