फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ढाबे पर छींटाकशी का विरोध करने पर मारपीट

ढाबे पर छींटाकशी का विरोध करने पर मारपीट

Sat, 08 Jun 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
ढाबे पर छींटाकशी का विरोध करने पर मारपीट

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव स्थित ढाबे पर गुरुवार की देर शाम खाना खाने पहुंचे एक परिवार की युवती के साथ मनचलों ने छींटाकशी की। विरोध करने पर मनबढ़ों ने लड़की और उसके मामा की पिटाई कर दी। सूचना पर पीड़ित परिवार के घर से भी लोग पहुंच गए। दोनों तरफ से लोग आमने सामने हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए ढाबा को बंद करवा दिया और ढाबा मैनेजर को हिरासत में ले लिया।

क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार के लोग गुरुवार की शाम को ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाते समय सामने की टेबल पर बैठकर खाना खा रहे कुछ मंचले युवकों ने छींटाकशी करना शुरु कर दिया। जिसका विरोध करने पर युवकों ने लड़की और उसके मामा की पिटाई कर दी। घटना की खबर लगते ही पीड़ित परिवार के गांव से भी लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने दो गावों के बीच तनाव को देखते हुए ढाबा बंद कराकर लोगों को समझाते बुझाते मामला शान्त कराया। पुलिस ने ढाबा के मैनेजर को हिरासत में ले लिया। घायलों का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शारिक, वासिफ, इम्तियाज, ताबिश व ढाबा के मैनेजर मो. वासिफ पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed