{"_id":"5ceed267bdec22075a3be6d4","slug":"155915535115-jaunpur-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों को दौड़ा- दौड़ा कर अराजकतत्वों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बारातियों को दौड़ा- दौड़ा कर अराजकतत्वों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव में बुधवार बारातियों को कुछ गांव के लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। मारपीट पथराव में दूल्हे का भाई सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव निवासी रामजस पाल की पुत्री पूजा पाल की शादी के लिए सुरियावा (भदोही) थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी रामप्रसाद पाल बारात लेकर आए थे। द्वारचार की रस्म चल रही थी। उसी दौरान घर के पचास मीटर के दूरी पर ही रोड लाइट खराब हो गई। इस पर बारातियों ने रोडलाइट ड्राइवर को डांटा। रोड लाइट को लड़की पक्ष के लोग तय की थी और चालक उसी गांव का निवासी था। रोड़ लाइट ड्राइवर ने गांव के कुछ लोगों को बुला लिया। लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने बारात पर हमला बोल दिया। दूल्हे के भाई राजेश पाल व मंजीत पाल को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। बारात में आए तीन अन्य को भी चोटें आईं। अफरातफरी मच गई। लड़की के पिता रामजस पाल के 100 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने ही ग्रामीणों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा। डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढिया वंशबहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।