फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सीओ, कोतवाल सहित तीन पर वाद दर्ज

सीओ, कोतवाल सहित तीन पर वाद दर्ज

Thu, 30 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीओ,  कोतवाल सहित तीन  पर वाद दर्ज

विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी अरुण कुमार यादव को पड़ोसी की शह पर थाने पर ले जाकर मारने-पीटने, रुपए व मोबाइल छीनने के मामले में वादी की प्रार्थना पत्र पर सीजेएम ने क्षेत्राधिकारी, कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद दर्ज करके उसकी रिपोर्ट तलब की है।

मामले के अनुसार अरुण कुमार यादव निवासी सिपाह कोतवाली ने कोर्ट में अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह एक अखबार का संपादक है। कई बार पुलिस की खामियों का अत्याचार की खबरें छाप चुका है। इससे पुलिसकर्मी उससे नाराज रहते थे। 15 जुलाई 2018 को मेरे पट्टीदारों द्वारा मुझे मारा पीटा गया और लूटपाट की गई। पट्टीदारों के नाजायज व अनुचित दबाव में कोतवाली पुलिस उन्हें थाने पर ले गई। वहां सीओ, कोतवाल व दरोगा उन्हें लॉकअप में बंद कर बेरहमी से मारे, फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हुए मेरा रुपया व मोबाइल छीन लिए और गलत ढंग से चालान कर दिये। दूसरे दिन जमानत करा कर घर पहुंचा तो पुलिसकर्मी मेरे घर पर आए। घर तहस-नहस करते हुए एनकाउंटर की धमकी दिए। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed