{"_id":"5ce440b4bdec22077b458af2","slug":"155846269619-jaunpur-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करते पकड़ा गया आरोपी थाने से फरार ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी करते पकड़ा गया आरोपी थाने से फरार ..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। पपरावन गांव में रविवार की रात घर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए सोमवार की रात थाने से हथकड़ी समेत फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर चुकी हैं। उसे पकड़ने के लिए एसपी ने पुलिस टीम गठित कर दी है। फरार आरोपी बरसठी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दो बार दुराचार के आरोप में भी जेल जा चुका है।
रविवार की रात पपरावन गांव के विकास दुबे अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सोये थे। रात में घर में खटपट की आवाज सुनकर विकास और उनकी पत्नी कमरे में पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति चोरी कर रहा है। चोर उनसे भिड़ गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। उसके पास से एक जोड़ी पायल, मीना बरामद हुआ जबकि विकास के घर से गायब सोने की दो चेन नहीं मिली। पकड़ा गया विनोद कुमार यादव उर्फ बकई बरेठी गांव का निवासी है। उसपर बरसठी थाने में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस गांव से लाकर उसका सोमवार को मेडिकल कराने के बाद दिन में चालान नहीं किया। सोमवार की रात उसे हथकड़ी लगाकर पुलिस ने थाने के कार्यालय के बगल खिड़की में रस्सी के सहारे बांध दिया था। मौके पर सिपाही रामबिलास चौबे और पहरा पर पीआरडी जवान बंशराज गौतम की ड्यूटी लगाई गई थी। करीब एक से दो बजे रात के बीच चोर ने किसी तरह हथकड़ी की रस्सी को काट लिया और फरार हो गया। पुलिस को इसकी जानकारी भोर मे हुई तो उसके हाथ पांव फूल गये। एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि थाने से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस किसी की भी लापरवाही से ऐसा हुआ है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।