{"_id":"5ce43fccbdec22077654ec18","slug":"155846246411-jaunpur-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पक्ष ने बोलेरो क्षतिग्रस्त की तो, दूसरे ने फूंक दी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक पक्ष ने बोलेरो क्षतिग्रस्त की तो, दूसरे ने फूंक दी बाइक
Wed, 22 May 2019 11:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के क्षेत्र के लेदरही गांव के पास सोमवार की रात बोलेरो सवार बारातियों और पिकअप चालक के बीच पास लेने की होड़ में हुए विवाद में पिकअप सवार लोगों ने बोलेरो क्षतिग्रस्त कर दी। बोलेरो सवार बारातियों ने दूसरे पक्ष की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्ष फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई। किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गावं में निक्कू राजभर के यहां सोमवार की शाम आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेस गांव से बारात आई थी।
विज्ञापन
इसी बारात में शामिल होने जा रहे बोलेरो सवार रात में करीब दस बजे रानीमऊ गांव से ठीक पहले लेदरही गांव के पास पहुंच थे। तभी सामने से पिकअप आ गई। रास्ता संकरा होने के कारण पास लेने पर दोनों में विवाद हो गया। पिकअप सवार इसी रानीमऊ गांव के थे जहां बारात आ रही थी।
विज्ञापन
विवाद बढ़ता देख पिकअप चालक ने फोन से घर सूचना दे दी। थोड़ी देर बाद एक और पिकअप और बाइक पर सवार होकर लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पिकअप चालक ने पिकअप को आगे पीछे कर के बोलेरो में धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान सूचना पर बारात में पुहंच चुके लोग भी भागते हुए पहुंच गए। बारात पक्ष के लोगों ने एक बाइक सवार की बाइक छीनकर उसे आग के हवाले कर दिया।
बाइक जलने लगी तो उसे बगल में सूखी नहर में धकेल दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची पिकअप सवार और उसके पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है रात में पहुंची पुलिस ने मामले के शांत करा दिया था। किसी भी पक्ष से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।