{"_id":"5c169421bdec2257132da4da","slug":"154498362216-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों को दी गई पास्को एक्ट की जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरियों को दी गई पास्को एक्ट की जानकारी
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। स्थानीय ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बाँसबारी पर रविवार को किशोरियों को पास्को एक्ट 2012 की जानकारी दी गई। लोक चेतना समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को अपने आसपास होने वाली गतिविधियों से सतर्क रहने पर जोर दिया गया। बताया गया कि कोई आपको परेशान करता है या किसी बच्चे के साथ कुछ गलत होता है तो आप परिवार वालों को बताने के साथ ही कानून का सहारा लें। जागरूकता कार्यक्रम में किशोरियों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब भी दिया गया। इसके अलावां 1098 हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया। किशोरियों की आत्मरक्षा के लिए विद्यालय में नि:शुल्क कराटे प्रशिक्षण के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में लोक चेतना समिति के संयोजक अनिल कुमार, दीपमाला सिंह,प्रधानाध्यापक विरेंद्र प्रताप यादव उपस्थिति रहे।
विज्ञापन