{"_id":"5c16933bbdec2256dd0f5dcb","slug":"15449833923-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रहे शिक्षक को मनबढ़ों ने पीटा, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग से लौट रहे शिक्षक को मनबढ़ों ने पीटा, भर्ती
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव के पास शनिवार की देर शाम कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रहे शिक्षक को मनबढ़ों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय धीरज शुक्ला शनिवार की शाम को कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रहे थे। वह गांव में काली जी मंदिर के पास पहुंचे थे तभी तभी करीब छह की संख्या में मौजूद मनबढ़ों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजन केराकत सीएचसी ले गए जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस को छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन