{"_id":"5c169338bdec225b5d49402a","slug":"154498338915-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालक को बंधक बनाकर दो भैस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुपालक को बंधक बनाकर दो भैस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बदलापुर/मुंगराबादशाहपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर गांव में शनिवार की रात पशुपालक को एक कमरे में बंद कर पशु तस्कर दो भैंस पिकअप पर लाद ले गए। जबकि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के संजय चौराहा रायपुर में पहुंचे पशु तस्करों को ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख पशु तस्कर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर गांव निवासी जयप्रकाश चतुर्वेदी फोरलेन बाईपास के बगल में स्थित अपने पंपिंगसेट वाले कमरे में सो रहे थे। रात में करीब दो बजे पिकअपसवार पशु तस्कर पहुंचे और जयप्रकाश के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बगल में स्थित पशुशाला में बंधी उनकी दो भैंस और एक पड़वा पिकअप पर लादकर फरार हो गए। पशु तस्कर भैंस को पिकअप में लाद रहे थे तभी जयपप्रकाश की नींद टूट गई। वह बाहर निकलना चाहे तो पता चला दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने फोन से घटना की सूचना परिजनों और डायल 100 पुलिस को दिए। सूचना के बाद परिजन पहुंचे तो तस्कर भैंस लादकर फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के संजय चौराहा रायपुर के पास पिकअप और बोलेरो से पहुंचे तस्करों को गांव वालों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने गांव के पास सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर रास्ता साफ करवाया।