{"_id":"5c16932abdec2253a76fb123","slug":"154498337513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने रुपये लेकर छोड़ी बाइक, वीडियो वायरल ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने रुपये लेकर छोड़ी बाइक, वीडियो वायरल ..
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों ने थाने में बंद बाइक को एक हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने से पुलिस की फजीहत हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल पांडेय ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नगर से सटे खरौना गांव में करीब 15 दिन पूर्व जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने पर जुआ खेल रहे लोग मौके से फरार हो गए थे। मौके पर मिली एक बाइक को पुलिस थाने उठा ले गई थी। बाइक को थाने से मुक्त कराने के लिए बाइक स्वामी ने दो सिपाहियों से मिलकर सौदा तय कर लिया। करीब चार दिन पहले लेन-देन की बात तय होने पर कोतवाली में स्थित पुलिस आवास में दो सिपाहियों ने एक हजार रुपये लेकर बाइक छोड़ दी।
बाइक छोड़ने के एवज में दोनों सिपाहियों को रुपये देते हुए और उनकी बातचीत की किसी ने वीडियो क्लिप बना ली। यही वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाइक छोड़ने के एवज में एक हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने से पुलिस की फजीहत हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पांडेय का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच के बाद संबंधित पुलिस कर्मयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।