{"_id":"5c169320bdec225a23720b0e","slug":"154498336514-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरकोनी। क्षेत्र के मोथहा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक का शव शनिवार को लखनऊ से घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांव निवासी दिनेश चंद निषाद पुत्र रामराज निषाद लखनऊ में ट्रेलर चलाता था। शुक्रवार की रात लखनऊ कानपुर रोड पर बेल्थरा थाना क्षेत्र में दूसरे ट्रेलर से आमने सामने टक्कर हो गया। जिसमें दिनेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार के लोग उसका शव लेकर घर आए। मृतक के पास दो पुत्रियां तथा एक पुत्र है। पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन