फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने युवक से पांच हजार रुपये लूटे

बाइक सवार बदमाशों ने युवक से पांच हजार रुपये लूटे

Sat, 15 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार के पास शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से लौट रहे युवक को तमंचे से आतंकित कर पांच हजार रुपये लूट लिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के हाजीपुर बरुआ निवासी सोनू गौतम यूबीआई की पट्टीनरेंद्रपुर शाखा से पांच हजार रुपये निकाल कर साइकिल से घर लौट रहा था। वह बैंक से निकलकर करीब पचास मीटर आगे पहुंचा था तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचे से आतंकित कर उसकी जेब से पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि घटना स्थल से थोड़ी दूर पहले ही पुलिस के दो जवान खड़े थे लेकिन वे भी बदमाशों को पकडने की जहमत नहीं उठाए। उसने पुुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में शाहंगज के सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। थाना प्रभारी को घटना की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



भाजपा नेत्री ने लगाया चेन छीनने का आरोप
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र की सम्मनपुर निवासी भाजपा नेत्री सरिता ति ारी ने अपने गांव के ही पट्टीदारों पर मारपीट करने और सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कहा है कि पट्टीदारों ने जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और बच्चों को धमकी दे रहे हैं। विरोध करने पर उन्होंने छ: दिसंबर को मारपीट कर सोने की चेन छीन लिया। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed