फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   परिजनों को कमरे में बंदकर बसपा नेता के घर से लाखों की चोरी

परिजनों को कमरे में बंदकर बसपा नेता के घर से लाखों की चोरी

Sat, 08 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सटवां गांव निवासी बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर आलोक सिंह समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों को छह अलग-अलग कमरों में बंद कर शुक्रवार की रात नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल चोरों ने पार कर दिया। कमरों में बंद परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर की पूर्व ब्लाक प्रमुख हेमलता सिंह के पुत्र सटवां गांव निवासी आलोक सिंह बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर हैं। शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग छह करों में सोए थे। चोरों ने उन सबको बाहर से बंद कर दिया और स्टोर रूम का ताला तोड़कर आलमारी, बाक्स, अटैची तोड़कर उसमें रखे नकदी, जेवरात और कीमती कपड़ों समेत ढाई लाख से अधिक का सामान समेट ले गए। भोर में करीब तीन बजे परिवार की महिला संध्या सिंह बच्चे को दूध पिलाने के लिए उठीं तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस पड़ोसियों ने आकर दरवाजा खोला। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची घटना की छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका । घर के पीछे जहां अटैची व संदूक तोड़ी गई थी वहीं पर शराब की बोतले और एक चाकू भी बरामद हुई। बसपा जोनल कोआर्डिनेटर आलोक सिंह ने अज्ञात चोरो के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed