फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ार अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज

ार अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज

Thu, 06 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास से सोमवार की रात 1.53 लाख नकदी समेत ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर छानबीन शरू कर दी है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी निखिल गुप्ता ने बदलापुर पुलिस को तहरीर दी है कि सोमवार की रात वह अपनी ट्रक से ऊंचाहार रायबरेली से राख लादकर साढ़ापुर गांव स्थित निर्माणाधीन फोरलेन बाईपास पर गिराकर घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही रात लगभग साढ़े दस बजे शाहगंज मार्ग पर सरोखनपुर के पास पहुंचा था तभी स्कार्पियो और स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। उसे मारपीटकर बदमाशों ने स्कार्पियो में बैठा लिया और एक बदमाश ट्रक लेकर बटाऊवीर की ओर फरार हो गया। दो किलोमीटर आगे जाने पर दाऊदपुर के पास उसे मारपीट कर उसके पास से 1.53 लाख रुपये लूट लिए और सड़क उसे धकेलकर फरार हो गए। चालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed