{"_id":"5c06cf8ebdec2241a73a783d","slug":"154395026514-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से लदी दो डीसीएम छोड़कर भागे चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं से लदी दो डीसीएम छोड़कर भागे चालक
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतहरिया। पंवारा थाना क्षेत्र के जक्खिनियां गांव में सोमवार की रात आए पिकअप सवार पशु तस्कर पथराव करते हुए एक भैंस पिकअप पर लाद ले गए। जबकि रायपुर गांव में पशुतस्करों के पथराव में किशोरी घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन तस्करों का सुराग नहीं लग सका।
जक्खिनिया गांव में महंत राज प्रजापति के घर के लोग रात में सो रहे थे। करीब आधी रात को पिकअप सवार पशु तस्कर पहुंचे और घर के सामने पशुशाला में बंधी उनकी भैंस को पिकअप में लाद रहे थे। इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर महंतराज की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि घर से थोड़ी दूरी पर पिकअप खड़ी थी और लोग उसमे ंभैंस लाद रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। पशु तस्करों ने गाड़ी के पास से पथराव कर दिया जिसे ग्रामीण पीछे हो गए। गांव के लोग चिल्लाते रहे और तस्कर उनकी आंख के सामने ही भैंस को पिकअप पर लाद लिए और पथराव करते फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए कुछ दूरी तक बाइक से पीछा भी किया लेकिन जैसे ही वे पिकप के करीब आने की कोशिश करते तभी गाड़ी के अंदर से तस्कर पथराव कर देते जिससे पीछा कर रहे लोग रुक गए और तस्कर फरार हो गए। इसी रात क्षेत्र के रायपुर निवासी संतलाल गौतम के घर पहुंचे पिकअप सवार तस्कर उनकी भैंस खोलने का प्रयास कर रहे थे तभी किसी ने देख लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख यहां से बिना भैंस लादे ही तस्कर पथराव करते भाग निकले। पथराव में संतलाल गौतम की 15 वर्षीय बेटी मीनू जख्मी हो गई। उसका इलाज स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में कराया गया। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन तस्करों का पता नहीं चल सका।