{"_id":"5c017eebbdec2241ba2c6f58","slug":"15436019446-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात मेंमारपीट, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात मेंमारपीट, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव की दलित बस्ती में गुरुवार को आई बारात में खाना खाने के दौरान मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई।
चौबेपुर गांव की दलित बस्ती निवासी दिनेश राम की बेटी की शादी के लिए बारात आई थी। द्वारपूजा का कार्यक्रम ठीक से सम्पन्न हो गया। बाराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर से आए कुछ लोगों से चौबेपुर गांव के लोगों से विवाद हो गया। गाजीपुर के लोगों ने चौबेपुर गांव के एक युवक को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान बारात में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पिटाई से चौबेपुर गांव निवासी दिनेश घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई।