फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हादसे में समाचार पत्र वितरक समेत तीन घायल

हादसे में समाचार पत्र वितरक समेत तीन घायल

Tue, 27 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में नेवढ़ियां, खेतासराय, सुजानगंज इलाके में हुए हादसे में समाचार पत्र वितरक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया ।
नेवढ़िया क्षेत्र के जयसिंहपुर बाजार में जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार शेखूपुर निवासी मन्ना गौतम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह रविवार रात साइकिल से जयसिंहपुर बाजार से अपने घर वापस आ रहे। तभी अचानक पीछे से बाइक ने उन्हें धक्का मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से परिजनों को सूचित किया गया। उन्हें डाक्टरों ने रेफर कर दिया। जहां उन्हें भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खेतासराय नगर के डोभी वार्ड निवासी समाचार पत्र विक्रेता परविंद यादव साइकिल से सोमवार की सुबह अखबार बांटने खेतासराय से मनेच्छा बाजार जा रहे थे। जहां विपरीत दिशा से आ रही बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सराय भोगी बाजार के पास बाइक सवार ऊदल यादव (35) निवासी खेमपुर बाजार से अपने घर की तरफ जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed