फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 दिन बाद मामले का हुआ पटाक्षेप

25 दिन बाद मामले का हुआ पटाक्षेप

Tue, 27 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल के खिलाफ पुलिस ने जान से मारने की धमकी, मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है लेकिन उन्हें इसकी जानकारी करीब एक माह बाद हुई है। सोमवार को उन्होंने पुलिस पर विरोधियों से सांठगांठ कर साजिश के तहत केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।

एक नवंबर को जफराबाद के चक महमूद में दो गुटों समुदायों में मारपीट हुई थी। मामले में एक गुट की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस से पैरवी की थी। वहीं, दूसरे गुट ने मारपीट का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष को भी आरोपी बना दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद अध्यक्ष को इसकी भनक तक नहीं लगी। दो दिन पूर्व विवेचक अध्यक्ष का बयान लेने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सोमवार को एसपी से मामले में शिकायत कर जांच कराने की मांग की। साथ ही राज्यमंत्री गिरीश यादव और विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह से भी शिकायत की है। इस मामले में सीओ नृपेंद्र का कहना है कि अध्यक्ष के खिलाफ कोई गलत कार्रवाई नहीं की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ होगा। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed