{"_id":"5bf997d2bdec2241c26337ae","slug":"15430840333-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के अपह्रत पुत्र का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनिक के अपह्रत पुत्र का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के नरहन निवासी 14 वर्षीय रोहित यादव एक माह पूर्व गायब हो गया था। उसका आज तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। रोहित के परिवार के लोग जिले के आला अधिकारियों के साथ साथ आईजी और डीआईजी के यहां प्रार्थना पत्र देकर लापता पुत्र की खोजबीन करने की गुहार लगा चुके हैं। पुलिस भी यह पता नहीं लगा पा रही है कि रोहित कहां और किस हाल में है। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। रोहित पार्वती पब्लिक स्कूल कुसरना के कक्षा आठ का छात्र है। उसके पिता राम जनम यादव उर्फ करिया सेना में हिमांचल प्रदेश के घर्मशाला में हवलदार पद पर तैनात हैं। रामजनम यादव का कहना है कि बीते 26 अक्टूबर को एक लड़का मेरे घर दिन में साढ़े तीन बजे साइकिल से आया। मेरा बेटा उसके साथ यह कहकर घर से निकला कि मैं बुक बाइन्डिंग कराने कर्रा कालेज के पास जा रहा हूं। तब से आज तक वह घर वापस नहीं आया। जिस बाइंडिंग की दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह वहां नहीं पहुंचा। मामले में केराकत कोतवाली पुलिस ने गायब किशोर के चचेरे भाई गौरव यादव की तहरीर पर 28 अक्टूबर को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन पुलिस आज तक किशोर का पता लगाने में विफल है।
विज्ञापन