{"_id":"5bf9969bbdec2241bd3dbfb2","slug":"15430837212020-50-27-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार नहर में गिरी, बाल बाल बचे सवार 20-50-27","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार नहर में गिरी, बाल बाल बचे सवार 20-50-27
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
सिकरारा । जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थानीय थाने के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते- होते बच गया। कार के सामने से चल रही एक बोलेरो जीप अचानक बिना इंडीकेटर के बायीं तरफ मुड़ गई। पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर नहर में उतर गई। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। सभी बालबाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस व नहर पर दौड़ लगाने वाले लड़को ने परिजनों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रैक्टर की सहायता से कार खिंचवाकर बाहर निकाला। प्रयागराज शहर निवासी रामकुमार अपने परिवार के पांच लोगों के साथ शुक्रवार को गोरखपुर गए थे। शनिवार को लगभग सात बजे वे वापस प्रयागराज जा रहे थे कि थाने के समीप शारदा सहायक नहर मार्ग पर उनके कार के सामने चल रही एक बोलेरो जीप गाड़ी के ड्राइवर ने बिना इंडिकेटर जलाए गाड़ी बाए मोड़ दिया। बोलेरो के पीछे से अपनी कार खुद चलाकर वापस लौट रहे रामकुमार गाड़ी अचानक मुड़ने से घबरा गए। उन्होंने टक्कर से बचाने के चक्कर मे कार को दाहिने लिया तो रफ्तार के कारण उनकी कार शारदा सहायक नहर में लगभग चार फिट नीचे उतरकर किनारे ही एक भीटा पर जाकर रुक गई। थाना परिसर में मौजूद पुलिस व नहर किनारे वर्जिश कर रहे लड़को ने कार में सवार रामकुमार उनकी पत्नी निर्मला के साथ परिवार के ही प्रमोद कुमार, रामकुमारी व सोनी को गाड़ी में से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रैक्टर की सहायता से गाड़ी को खिंचवाकर बाहर निकाला। उसके बाद लोग उसी गाड़ी से प्रयागराज रवाना हो गए।
विज्ञापन