फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पिस्टल सटाकर बदमाशों ने लूटा 2.

पिस्टल सटाकर बदमाशों ने लूटा 2.

Fri, 16 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलाबाद स्थित पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी के थोक व्यापारी पर पिस्टल तानकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में दो लाख 84 हजार रुपए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगी टोला निवासी मोहम्मद जमील सब्जी के थोक व्यापारी हैं। शीतला चौकियां मंदिर स्थित मंडी में वह कारोबार करते हैं। गुरुवार की शाम वह अपने भतीजे मोहम्मद आमिल के साथ स्कूटी पर पीछे बैठकर अपने घर आ रहे थे। बैग में वह रुपए लिए थे। जैसे ही वह रसूलाबाद के निकट एक पुलिया पर पहुंचे पल्सर बाइक से हेलमेट लगाए दो बदमाश पहुंचा जहां उनसे बैग छीनने लगे। उन्होंने विरोध किया तो पिस्टल निकाल लिए। भयवश उन्होंने बैग दे दिया जिसे लेकर बदमाश भाग गए। उन्होंने घटना की सूचना यूपी 100 और कोतवाली पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस की बेचैनी बढ़ गई। बदमाशों की इधर-उधर तलाश की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका। घटना को लेकर सब्जी कारोबारियों में आक्रोश है। 20 की संख्या में कारोबारी सूचना पर कोतवाली पहुंच गए। उधर, एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि रकम सब्जी के थोक व्यापारी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लूट जैसी कोई घटना नहीं है। प्रथम दृष्टया स्कूटी की डिग्गी से बैग गायब होना सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed