{"_id":"5bedbd11bdec2269ac7ef582","slug":"154230714115-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक एसोसिएशन ने पकड़ा ओवरलोड ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक एसोसिएशन ने पकड़ा ओवरलोड ट्रक
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। नगर के आजमगढ़ - सुल्तानपुर बाईपास मार्ग पर बुधवार की देर रात ट्रक एसोसिएशन के लोगों ने सीमेंट लदे ओवरलोड ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शाहगंज ट्रक एसोसिएशन ने ओवर लोडिंग ट्रक को बंद करने की अपील की है। एसोसिएशन के लोगों को जानकारी मिली कि नियम का उलंघन करते हुए व्यापारी द्वारा सीमेंट की ओवर लोडिंग परिवहन विभाग की मिलीभगत से की जा रही है। एराकियाना मोहल्ला से परफेक्ट कंपनी के सीमेंट की छह सौ बोरी लादकर ट्रक जैसे ही बाईपास मार्ग पर पहुंचा। जानकारी होने पर एसोसिएशन के लोगों ने ट्रक रोककर चालक से माल के कागजात मांगे। माल की बिल्टी पर ट्रक नंबर अंकित नहीं था। और ट्रक का नंबर मिटाया मिला। ट्रक में छह सौ बोरी सीमेंट लदी मिली। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। मामले में एसोसिएशन के अध्यक्ष गामा यादव ने बताया कि नियमानुसार चार सौ बोरी की लोडिंग होनी चाहिए। बताया कि उक्त व्यापारी को पहले भी पकड़ा गया है, जिसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया था। वहीं कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। किसी ने कोई तहरीर नही दी। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।