{"_id":"5bd8a72cbdec22693257ba0a","slug":"15409251896-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चार घायल, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में चार घायल, भर्ती
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अलग - अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरा बादशाहपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सामने मंगलवार सुबह गौरा डिहवा गांव निवासी यशवंत कुमार बाइक से अपनी बहन को पिलखिनी कालेज छोडने जा रहे थे। जहां उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा ग्रई। इसमें यशवंत एवं उसकी बहन एवं दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल भाई बहन को गौरा बादशाहपुर के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे बाइक सवार रहमान निवासी पिलखुआ बदरह को गंभीर चोट लगने से उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। उधर शाहगंज रामलीला भवन चौराहे के समीप सोमवार की रात दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरही गांव निवासी विनय कुमार शुक्ला (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। विनय को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सेवई नाले पर पुल बना रहे मजदूर की मौत
खुटहन। धिरैली लक्षन गांव में मंगलवार की दोपहर सेंवई नाले पर पुल बनाते समय एक अधेड़ मजदूर हरेंद्र लाल (50) अचानक बेहोश हो गया। आनन- फानन मे उसे सीएससी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बिहार प्रांत का रहने वाला बताया जाता है। वह निर्माणाधीन पुल मे मजदूरी कर रहा था। दोपहर मे अचानक उसके सीने मे दर्द उठा था।