फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पशु तस्करों की पिकअप दीवार से टकराई, लगी आग

पशु तस्करों की पिकअप दीवार से टकराई, लगी आग

Mon, 29 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर-इलाहाबद मार्ग पर सरायरैचंद गांव के पास शनिवार की रात पीछा कर रहे ग्रामीणों से बचने के चक्कर में पशु तस्करों की तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर एक बाउंड्रीवाल से टकरा गई। बाउंड्रीवाल से टकराते ही पिकअप में आग लग गई। तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि तस्कर पिकअप पर बाइक का नंबर प्लेट लगाकर चल रहे थे। शनिवार की रात करीब 11 बजे पिकअप सवार पशु तस्कर सरायरैचंद गांव में पहुंचे। गांव निवासी रामआसरे यादव घर के बरामदे में सो रहे थे। तस्कर पिकअप को उनके घर से कुछ दूरी पर को रोक कर रामआसरे के घर के सामने बंधी भैंस खूंटे से खोलकर ले जाने लगे। तभी रामआसरे की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो पास में सो रहे उनके बेटे रतन यादव की भी नींद टूट गई। दोनों पितापुत्र ने पशुतस्करों को दौड़ा लिया। तस्कर भैंस छोड़ दिए और दौड़कर पिक अप के पास पहुंच गए। तबतक शोर सुनकर गांव के लोगों ने भी दौड़ा लिया। ग्रामीणों के भय से तस्कर पिकअप में सवार होकर भाग रहे थे। चलती पिकअप से तस्करों ने पथराव कर दिया जिससे रतन यादव घायल हो गए। पीछा कर रहे ग्रामीणों से बचने के चक्कर में तेज रफ्तार पिकअप गांव में एक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल से टकरा गई। दीवाल से टक्कर होते ही पिकअप मे ंआग लग गई। उसमें सवार तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। आग लगने से पिकअप का काफी हिस्सा जल गया। सूचना पर पहुंची बक्शा थाने की पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिकअप पर जो नंबर प्लेट लगा है वह किसी बाइक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed