{"_id":"5bd60904bdec2269c544b605","slug":"15407536291-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब की दुकान से नकली शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशी शराब की दुकान से नकली शराब बरामद
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के झिम्मलगंज बाजार में स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान से आबकारी विभाग की टीम ने नकली शराब बरामद किया। आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने दुकान की लाइसेंसी इंद्रावती के खिलाफ केस दर्ज कर सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आबकारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर झिम्मलगंज स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकान से 200 मिली की 36 शीशी मिर्च मसाला ब्रांड 36 डिग्री की नकली देशी शराब पकड़ी गई। जांच में उसपर लगे रैपर का कोड फर्जी मिला। तीव्रता की जांच करने पर 34.2 डिग्री पायी गयी। आबकारी निरीक्षक राजेश सिंह की तहरीर पर सिकरारा थाने की पुलिस ने दुकान का लाइसेंसी इंद्रावती व सेल्स मैन इंद्रपाल यादव के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इंद्रपाल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।